Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़: आरक्षण बिल को लेकर सीएम बघेल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़: आरक्षण बिल को लेकर सीएम बघेल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके पर साधा निशाना – छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आदिवासी आरक्षण के मुद्दे पर रायपुर में सोमवार को मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल पर आरक्षण बिल को टालने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राज्यपाल लगातार आरक्षण मामले को टालने की कोशिश कर रही हैं. सीएम बघेल ने कहा कि राज्यपाल के विधिक सलाहकार विधानसभा से बड़े हो गए हैं क्योंकि विधानसभा में आरक्षण का बिल सर्वसम्मति से पारित हुआ था. संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का ये जीता जागता उदाहरण है. दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आरक्षण बिल को हस्ताक्षर के लिए राजभवन भेजा गया था लेकिन अभी तक राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किया है बजाय इसके राज्यपाल ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार से कई सवाल किये थे. हालांकि इसका छत्तीसगढ़ सरकार ने जवाब दे दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital