Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़ सरकार ने किए मंत्रिमंडल में बदलाव, मोहन मरकाम को मंत्रिमंडल में मिली जगह

छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव किए गए हैं. मोहन मरकाम को मंत्रिमंडल में जगह मिली है, उन्हें आदिम जाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है. उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य और यांत्रिकी, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय क्रियान्वयन और वाणिज्यकर (जीएसटी) विभाग मिला है. राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को गृह जेल, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, पर्यटन, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है. इसके अलावा रविन्द्र चौबे को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन, आयाकट स्कूल शिक्षा सहकारिता विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital