Bharat Express DD Free Dish

कॉमेडियन कुणाल के खिलाफ SC की अवमानना के मामले में सुनवाई से CJI चंद्रचुड़ ने खुद को अलग किया

मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के मामले में सुनवाई से सीजेआई डीवाई चंद्रचुड़ ने खुद को अलग किया। अब नई बेंच इस मामले में करेगी सुनवाई। बतादें कि कुणाल कामरा ने जवाब में अपने ट्वीट्स के लिए माफी मांगने से इंकार किया है। कुणाल कामरा ने कहा है कि सिर्फ कुछ चुटकुलों से लोगों की नजर में न्यायपालिका का सम्मान कम नहीं हो जाएगा। न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा खुद संस्थान के काम पर निर्भर करता है, ना कि न्यायपालिका की आलोचना या उसको लेकर की गई टिप्पणियों पर। बता दें कि कुणाल कामरा अक्सर अपने ट्वीट्स और वीडियोज की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read