Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM बसवराज बोम्मई दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से करेंगे चर्चा, विधानसभा चुनाव के लिए भी अहम बैठक

दिल्ली/बेंगलुरु: क्या कर्नाटक में होगा कैबिनेट विस्तार? CM बसवराज बोम्मई दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से करेंगे चर्चा, विधानसभा चुनाव के लिए भी अहम बैठक – कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने राज्य और केंद्र के स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल विस्तार और 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली दौरे पर हैं. उन्होंने मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया है और कहा है कि बैठक के बाद सबकुछ पता चलेगा. उन्होंने कहा, “मैं आज दोपहर दिल्ली जा रहा हूं, पिछली बार जब मैं दिल्ली गया था तो कुछ चर्चा अधूरी रह गई थी, आज बैठक निर्धारित की गई है. हमारे (बीजेपी) राष्ट्रीय अध्यक्ष (जे पी नड्डा) ने यह बैठक बुलाई है, हमारे सभी वरिष्ठ नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित उस बैठक में भाग लेंगे.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital