सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मैंने सभी हाईकोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग विकसित करने के लिए ई-समिति परियोजना के रूप में कुछ हाईकोर्ट न्यायाधीशों की एक समिति बनाई थी. अब मेरे द्वारा पदभार संभालने के बाद हमने एनआईसी से सहायता लेने का निर्णय लिया है, ताकि लाइव स्ट्रीम कार्यवाही करने के लिए हमारे पास अपना मंच हो सके. सुप्रीम कोर्ट मामले पर जनवरी के तीसरे सप्ताह मामले पर अगली सुनवाई करेगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


