Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तेलंगाना में देश का पहला एकीकृत रॉकेट केंद्र स्थापित किया जाएगा: मंत्री

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के. टी. रामाराव ने राज्य में देश का पहला एकीकृत रॉकेट डिजाइन, निर्माण व परीक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए शुक्रवार को स्काईरूट का समर्थन किया. एक विज्ञप्ति के अनुसार स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-एस रॉकेट के सफल प्रक्षेपण का जश्न मनाने के लिए हैदराबाद टी-हब में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रामा राव ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि यह सुविधा तेलंगाना में स्थापित होगी. हैदराबाद में स्थित स्टार्टअप टी-हब ने 18 नवंबर को भारत के पहले निजी रॉकेट का प्रक्षेपण किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital