Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली शराब नीति मामला, तेलंगाना के सीएम की बेटी और विधायक के. कविता का नाम सामने आया

दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और विधायक के. कविता नाम सामने आया. ED द्वारा अमित अरोड़ा की रिमांड याचिका में के कविता के नाम का ज़िक्र किया गया. ED ने गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को कल गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया था. अमित अरोड़ा के बयानों का हवाले से कहा कि ED ने KCR की बेटी के. कविता साउथ ग्रुप की एक प्रमुख सदस्य थीं. ED ने कहा कि के कविता ने एक अन्य गिरफ्तार व्यवसायी विजय नायर के माध्यम से दिल्ली की सत्तारूढ़ आप के नेताओं को कम से कम 100 करोड़ रुपये का पेमेंट किया. ED ने कहा कि अब तक की जांच के अनुसार विजय नायर ने आप के नेताओं की ओर से साउथ ग्रुप (सरत रेड्डी, के.कविता द्वारा नियंत्रित) कहे जाने वाले एक समूह से कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली. ED ने दावा किया कि AAP नेताओं, जिनमें से कुछ सरकार का हिस्सा हैं, ने दिल्ली की आबकारी नीति को राज्य के खजाने की कीमत पर अवैध धन उत्पन्न करने के लिए एक उपकरण माना



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital