Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम मीटिंग की डीटेल मांगने वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- इन चर्चाओं को जनता के सामने नहीं रख सकते

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम मीटिंग की डीटेल मांगने वाली याचिका खारिज; कोर्ट ने कहा- इन चर्चाओं को जनता के सामने नहीं रख सकते – सुप्रीम कोर्ट ने जजों की नियुक्ति पर कॉलेजियम पैनल की मीटिंग की डीटेल सार्वजनिक करने वाली याचिका खारिज कर दी। जस्टिस डीवाय चंद्रचूड़ ने कहा कि इन चर्चाओं को जनता के सामने नहीं रखा जा सकता है। कॉलेजियम मीटिंग में जो भी चर्चा की गई है, वह सार्वजनिक डोमेन में पब्लिश नहीं होगी। केवल अंतिम निर्णय को अपलोड किया जाएगा। मामला 12 दिसंबर, 2018 को दो जजों की नियुक्ति पर कॉलेजियम मीटिंग डीटेल सार्वजनिक करने से जुड़ा था, जिसे कभी सार्वजनिक नहीं किया गया। याचिकाकर्ता, एक्टिविस्ट अंजलि भारद्वाज ने RTI के तहत विवरण मांगा था, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने इस फैसले को चुनौती दी थी।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital