Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग

वकील विशाल तिवारी ने मुख्य न्यायधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ से जल्द सुनवाई की मांग. विशाल तिवारी ने कहा ऐसी ही याचिका 10 फरवरी को सुनवाई के लिए लगी हुई है उसी के साथ उनकी याचिका पर भी सुनवाई की जाए। क्योंकि राष्ट्र से जुड़ा हुआ मामला है. सुप्रीम कोर्ट ने विशाल तिवारी की याचिका को मुख्य याचिका के साथ टैग किया. वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट रिटायर जज की अध्यक्षता में कमेटी बना कर जांच की मांग की. याचिका में कहा देश की गरिमा और संप्रभुता के लिए जांच ज़रूरी है. याचिका में 500 करोड़ से अधिक उच्च शक्ति ऋण के लिए मंजूरी नीति के लिए एक विशेष समिति का गठन करने की मांग की. सुप्रीम कोर्ट में हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी समूह पर लगाए गए आरोपों की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में कराए जाने की मांग.

सुप्रीम कोर्ट से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश जारी करने की गुजारिश. सेबी, सीबीआई और ईडी समेत अन्य जांच एजेसिंयों को एसआईटी में शामिल कर जांच कराने की मांग



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital