Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नोटबंदी के 6 साल पूरे, PM का नोटबंदी की भयावह विफलता को स्वीकार करना बाकी : खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नोटबंदी के छह साल पूरा होने के मौके पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उनका अभी इस भयावह विफलता को स्वीकार करना बाकी है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘देश को कालेधन से मुक्त करने के वादे के साथ नोटबंदी की गई थी, लेकिन इससे कारोबार और रोजगार नष्ट हो गए. इस ‘मास्टरस्ट्रोक’ के 6 साल बाद आज चलन में नकदी 2016 की तुलना 72 प्रतिशत अधिक है. प्रधानमंत्री का अभी अपनी उस भयावह विफलता को स्वीकार करना बाकी है जिस कारण अर्थव्यवस्था औधे मुंह गिर गई’.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital