Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देर रात दिल्ली एमसीडी में जमकर बवाल, BJP-AAP पार्षदों के बीच हाथापाई

मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होने के बाद स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर अब तक हंगामा चल रहा है। एमसीडी सदन के भीतर ऐसा नजारा देखने को मिला जो शायद कभी न दिखा हो। देर रात एक बजे तक तक हंगामा चलता रहा। हंगामे के बाद कई पार्षद सदन के भीतर ही सो गए हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने रात एक बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी अराजकता फैलाना चाहती है। महिला मेयर के ऊपर बीजेपी पार्षद इस प्रकार हमलावर हैं जैसे जान लेने पर उतारू हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से कहा गया कि हम चुनाव करवाना चाहते हैं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital