Bharat Express DD Free Dish

बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता परेश रावल पर FIR दर्ज, बंगालियों पर की थी टिप्पणी

बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता परेश रावल अपनी बंगालियों पर की गई टिप्पणी को लेकर मुश्किल में घिर गए हैं. FIR दर्ज होने के बाद कोलकाता पुलिस ने परेश रावल को पूछताछ के लिए बुलाया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता को 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक कोलकाता के तलतला पुलिस थाने के जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है. गुजरात के वलसाड में परेश रावल ने गुजराती भाषा में लोगों को संबोधित किया. उन्होंने महंगे गैस सिलेंडर और रोजगार की मांग को लेकर सरकार की तरफ से सफाई देने की कोशिश की. इस दौरान परेश रावल ने कहा, ‘गैस सिलेंडर महंगा है लेकिन ये सस्ता हो जाएगा. लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा, लेकिन क्या होगा जब रोहिंग्या मुस्लिम और बांग्लादेशी आपके आसपास रहने लगेंगे. जैसा कि दिल्ली में हो रहा है. तब आप गैस सिलेंडर का क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read