Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सीटेट की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में लगी आग

पटना में मंगलवार को सीटेट की परीक्षा दे रहे छात्रों के परीक्षा केंद्र आग लग जाने से अफरातफरी मच गई. पीरबहोर थाना क्षेत्र के खुदाबख्श लाइब्रेरी के निकट परीक्षा केंद्र में आग लगने की घटना हुई. यहां करीब 100 के करीब परीक्षार्थी जिस केंद्र में परीक्षा दे रहे थे, वहीं अचानक से आग लग गई. धुंआ उठता देकर परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया. आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital