Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अफगानिस्तान के पूर्व सुरक्षा प्रमुख का दावा, कहा- लश्कर, जैश जैसे पाकिस्तानी आतंकी समूह अब अफगानिस्तान जा रहे हैं

अफगानिस्तान के पूर्व सुरक्षा प्रमुख ने दावा किया है कि लश्कर, जैश जैसे पाकिस्तानी आतंकी समूह अब अफगानिस्तान जा रहे हैं. तालिबान सरकार लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी समूहों को अफगानिस्तान में अपना ठिकाना बनाने दे रही है. अफगान खुफिया विभाग के पूर्व निदेशक रहमतुल्लाह नाबिल ने एक अखबार को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत को तालिबान के साथ बातचीत जारी रखनी चाहिए लेकिन उसे अपनी सुरक्षा को लेकर कोताही नहीं करनी चाहिए. उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि तालिबान की मदद से भारत को निशाना बनाने वाले लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तानी आतंकी समूहों ने अफगानिस्तान को अपना नया ठिकाना बना लिया है और अब उनकी पहुंच बेहतर तकनीक तक हो रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital