Bharat Express DD Free Dish

गाजियाबादः लोनी में डबल मर्डर से सनसनी

गाजियाबाद के लोनी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. मामला ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र का है जहां की चर्च कॉलोनी में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है. घर में मृत अवस्था में बुजुर्ग दंपति मिले है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं. परिजनों के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति की गला घोट कर हत्या की गई. बगल में रहने वाली बेटी फातिमा को सुबह 6 बजे दूध लेने जाते समय घटना की जानकारी मिली. दंपति कबाड़ी का काम करते थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read