Bharat Express DD Free Dish

मेट्रो की रेड लाइन पर सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब चलेंगी 8 कोच वाली ट्रेनें

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आज से अपनी रेड लाइन पर 8 कोच वाली ट्रेनों की शुरुआत कर दी है. ये जानकारी डीएमआरसी की ओर से दी गई है. जानकारी के मुताबाकि रेड लाइन पर शहीदी स्थल से रिठाला की ओर जाने वाले रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए 6 कोच वाली 39 ट्रेनें चलाई जाती हैं. लेकिन अब इनको अपग्रेड किया जा रहा है. इन ट्रेनों में 6 कोच से बढ़ाकर 8 कोच कर दिए गए हैं. शुरूआत में 2 ट्रेनों को अपग्रेड किया गया हैं



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read