Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जोशीमठ: प्रशासन के विरोध में खड़ी हुई जनता, कहा मुआवजा दो या नए घर की गारंटी

जोशीमठ: प्रशासन के विरोध में खड़ी हुई जनता – 723 घरों को गिराने के ऑपरेशन के आगे जोशीमठ की जनता खडी हो गई है. जोशीमठ के लोग अड़ गए हैं. अपना हक मांग रहे हैं. जनता की मांग है कि मुआवजा दो, नए घर की गारंटी दो, तभी आशियाने पर हाथ लगाने देंगे. ठाकुर सिंह राणा (मलारी इन के मालिक) ने कहा- आज मेरी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ के तर्ज़ पर मुआवजा नहीं मिलेगा लेकिन मार्केट रेट पर होगा। हमने बोला कि मार्केट रेट बता दें लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं बता सकते तो हमने कहा कि हम भी नहीं उठेंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव एम सुंदरम ने कहा कि अभी कोई घर नहीं तोड़ा जाएगा, केवल 2 होटल तोड़े जाएंगे। घरों पर लाल निशान उन्हें खाली करने के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि होटल मालिकों से भी बातचीत हो गई है, वे प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग के लिए राजी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital