Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र: भारत जोड़ो यात्रा शुरू, राहुल गांधी ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर शुरू की यात्रा

महाराष्ट्र: राहुल गांधी ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर शुरू की भारत जोड़ो यात्रा – नेता राहुल गांधी ने आज अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले नांदेड़  गुरुद्वारे में मत्था टेका. यात्रा के सोमवार रात तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया. आज सुबह कांग्रेस सांसद ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा यादगारी बाबा जोरावर सिंहजी फतेह सिंहजी में मत्था टेका. पार्टी ने ट्वीट किया, गुरुद्वारे में गांधी ने सौहार्द और समानता के लिए प्रार्थना की. पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि पदयात्रा मंगलवार सुबह नांदेड़ जिले के बिलोली में स्थित अत्काली गुरुद्वारे से शुरू होगी. रात को राहुल गांधी की योजना बिलोली के गोदावरी मंतर चीनी मिल मैदान में रुकने की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital