Bharat Express DD Free Dish

शिंदे-फडणवीस सरकार की नाकामियों के खिलाफ एकजुट महाविकास अघाड़ी, 17 दिसंबर को मुंबई में निकालेंगे महामोर्चा

मुंबई एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार की नाकामियों के खिलाफ आगामी 17 दिसंबर को मुंबई में विपक्ष का संयुक्त मोर्चा निकाला जाएगा । यह ऐलान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया । मोर्चा निकालने का फैसला महाविकास आघाडी गठबंधन ( एमवीए ) के नेताओं की बैठक में लिया गया । यह बैठक राज्य विधानमंडल के आगामी शीतकालीन अधिवेशन के लिए विपक्ष की रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई थी । बैठक के बाद एमवीए के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली , जिसमें बताया गया कि मोर्चा भायखला स्थित जीजामाता उद्यान ( रानीबाग ) से आजाद मैदान तक निकाला जाएगा ।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read