Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मैथिली ठाकुर बनीं बिहार खादी, हस्तकला की ब्रांड एंबेसडर

Edited by Nitish Pandey

लोक संगीत में योगदान के लिए जानी जाने वाली बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर को राज्य के खादी एवं हस्तकला उद्योग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पटना में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में मैथिली को उद्योग विभाग द्वारा खादी एवं हस्तकला उद्योग का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से संबंधित पत्र सौंपा गया. बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital