Bharat Express DD Free Dish

मालदीव- माले में एक गैराज में आग लगने की घटना में मारे गये आठ भारतीयों के शव भारत भेजे गए

मालदीव की राजधानी माले में पिछले सप्ताह एक गैराज में आग लगने की घटना में मारे गये आठ भारतीयों के शव भारत भेजे गए हैं. भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को यह जानकारी दी. माले में मावियो मस्जिद के पास एम. निरूफेफी स्थित एक गैराज में 10 नवंबर को आग लग गई थी. इस हादसे में आठ भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी. गैराज भूतल पर था और प्रवासी मजदूर पहली मंजिल पर रहते थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read