Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मप्र: बीजेपी नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विवादित बयान- ‘अपने घरों में रखें हथियार, कुछ नहीं है तो चाकुओं की तेज रखें धार’

मध्य प्रदेश: बीजेपी नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विवादित बयान- ‘अपने घरों में रखें हथियार, कुछ नहीं है तो चाकुओं की तेज रखें धार’ – बीजेपी नेता और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. प्रज्ञा ठाकुर ने ‘हिंदू जागरण वेदिका’ के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक समारोह में कहा, ‘उनके पास लव जिहाद की जिहादी की परंपरा है, अगर कुछ नहीं करते हैं तो लव जिहाद करते हैं. अगर वे प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं. हम (हिंदू) भी प्यार करते हैं, भगवान से प्यार करते हैं, एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है.’ ठाकुर ने कहा, “अपने घरों में हथियार रखें. अगर और कुछ नहीं है तो कम से कम उन चाकूओं की धार तेज रखें जिनका इस्तेमाल सब्जियां काटने के लिए किया जाता है. मैं नहीं जानती कि कौन सी स्थिति कब पैदा होगी. हर किसी को आत्मरक्षा का अधिकार है. यदि कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है, तो उचित जवाब देना हमारा अधिकार है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital