Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार को मिली जान से मारने की धमकी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार को शुक्रवार को एक चिट्ठी के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. उन्होंने कहा कि यह चिट्ठी उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित शेलार के कार्यालय को मिली है. उन्होंने कहा कि अभद्र और अमर्यादित भाषा के इस पत्र को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेजा है. अधिकारी ने कहा कि चिट्ठी में भाजपा विधायक को शांत रहने और ज्यादा नहीं बोलने के लिए कहा गया है और ऐसा नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को खामियाजा भुगतने की धमकी दी गई है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital