Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मुंबई: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने सोसायटियों में वाहन चार्जिंग पॉइंट लगाने की अनुमति दी

मुंबई में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है । सरकार ने ऐसे वाहनों की चार्जिंग की समस्या को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाया है । सरकार ने सोसायटियों में व्यक्तिगत वाहन चार्जिंग पॉइंट लगाने की अनुमति दे दी है । निजी चार्जिंग पॉइंट लगाने के लिए आवेदक को किसी भी सरकारी अनुमति की जरूरत नहीं होगी । केवल हाउसिंग सोसायटी या रेसीडेंट वेलफेयर असोसिएशन से नो एनओसी प्राप्त करना होगा । सोसायटी परिसर में फ्री ऑफ कॉस्ट चार्जिंग पॉइंट बनाने के लिए हाउसिंग सोसायटी किसी सदस्य को इनकार नहीं कर सकती है । इलेक्ट्रिक वाहन मालिक की ओर से चार्जिंग पॉइंट बनाने के लिए आवेदन के बाद सात दिन में इजाजत मिलेगी ।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital