Bharat Express DD Free Dish

मुंबई की रफ्तार पर लगा ‘ब्रेक’, मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने से 4 घायल; मची अफरातफरी

Mumbai Metro Pillar Collapse: मुलुंड वेस्ट में LBS रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन के पास निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट ब्लॉक गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं. 3-4 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Mumbai Metro Pillar Collapse
Edited by Sahil Singh

Mumbai Metro Pillar Collapse: मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे हड़कंप मच गया. यहां चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक निर्माणाधीन पिलर का सीमेंट का बड़ा हिस्सा (ब्लॉक) अचानक टूटकर नीचे सड़क पर गिर गया. इस मलबे की चपेट में वहां से गुजर रहा एक ऑटो रिक्शा और कार आ गए.

कैसे हुआ हादसा?

घटना एलबीएस रोड (LBS Road) पर स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के वक्त ट्रैफिक चल रहा था, तभी अचानक ऊपर से सीमेंट का भारी भरकम हिस्सा नीचे गिरा. गनीमत रही कि पूरा पिलर नहीं गिरा, वरना जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था. मलबे के गिरने से ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

3 से 4 लोग घायल, रेस्क्यू जारी

इस हादसे में ऑटो में सवार और आसपास मौजूद 3 से 4 लोगों के घायल होने की खबर है. घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और मेट्रो प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है और मलबे को हटाने का काम जारी है.

मेट्रो अधिकारी ने क्या बताया?

मेट्रो अधिकारी ने मीडिया से बता करते हुए कहा कि यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे जॉनसन एंड जॉनसन फैक्ट्री के सामने एलबीएस रोड पर हुई. पिलर का एक सीमेंट स्लैब टूटकर नीचे एक ऑटोरिक्शा पर गिर गया, जिससे थ्री-व्हीलर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है.


ये भी पढ़ें: JNU की राह पर DU: महिला पत्रकार की जाति पूंछ हुई बदसलूकी, UGC के नियमों पर लेफ्ट-राइट की फाइट


उन्होंने कहा, ‘फायर ब्रिगेड और पुलिस के लोग और मेट्रो रेल रूट (लाइन 4) बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी घटना के बाद के ऑपरेशन पर नजर रखने के लिए मौके पर हैं.’ अधिकारी ने कहा कि और जानकारी का इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read