Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

केरल में PFI के 56 ठिकानों पर NIA की छापेमारी

केरल में PFI के 56 ठिकानों पर NIA की छापेमारी. केरल में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, प्रतिबंधित PFI नेताओं के 56 ठिकानों पर रेड – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दूसरे पायदान के नेताओं को निशाना बनाते हुए गुरुवार तड़के पूरे केरल में 56 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीएफआई नेताओं की संगठन को किसी और नाम से फिर से संगठित करने की योजना के मद्देनजर यह छापेमारी की गई है. जबकि पीएफआई के नेताओं से जुड़े आठ ठिकानों पर एर्नाकुलम में छापे मारे गए थे, तिरुवनंतपुरम में छह परिसर एनआईए के रडार पर थे. एनआईए ने यह रेड तड़के चार बजे शुरू की थी. बता दें कि पीएफआई का गठन 2006 में केरल में हुआ था और इसने 2009 में एक राजनीतिक मोर्चा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया भी बनाया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital