Bharat Express DD Free Dish

PM Modi से नीतीश कुमार ने फिर बनाई दूरी, ‘नमामि गंगे’ के कार्यक्रम में नहीं जाएंगे कोलकाता, तेजस्वी करेंगे शिरकत

पटना: प्रधानमंत्री मोदी से नीतीश कुमार ने फिर बनाई दूरी, ‘नमामि गंगे’ के कार्यक्रम में नहीं जाएंगे कोलकाता, तेजस्वी करेंगे शिरकत – केंद्र सरकार की ओर से 30 दिसंबर को कोलकाता में नमामि गंगे परियोजना पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे. इस कार्यक्रम में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा जैसे राज्य आते हैं. खबरों की मानें तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी न्योता था, लेकिन वह यहां शिरकत नहीं करेंगे. नीतीश अपनी जगह तेजस्वी यादव को इस कार्यक्रम में शामिल होने भेज रहे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read