Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नोएडा: किराए का कमरा दिखाने के बहाने लड़की के साथ किया रेप, फिर जान से मारने की दी धमकी

नोएडा: किराए का कमरा दिखाने के बहाने लड़की के साथ किया रेप, फिर जान से मारने की दी धमकी – उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के भंगेल गांव में रहने वाले एक युवक ने एक युवती को कमरा दिखाने के बहाने अपने पास बुलाया और उसके साथ कथित तौर पर रेप किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फेस-2 थाना के प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किराये का कमरा देखने के लिए भंगेल गांव गई थी. शिकायत के मुताबिक, भंगेल में प्रवीण मिश्रा नाम का युवक युवती से मिला और कमरा दिखाने के बहाने उसे अपने घर ले गया, जहां पर उसने उसके साथ रेप किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital