Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ओडिशाः 2 रूसियों की मौत के अंतिम संस्कार पर मनीष तिवारी ने उठाए सवाल, रूस बोला- पहले सीखो

ओडिशाः 2 रूसियों की मौत के अंतिम संस्कार पर मनीष तिवारी ने उठाए सवाल, रूस बोला- पहले सीखो – ओडिशा में दो रूसी सांसदों की मौत के मामले पर राजनीति गरमाने लगी है. इस बीच कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दोनों रूसी नागरिकों के अंतिम संस्कार को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने पलटवार किया है. रूसी दूत डेनिस अलीपोव ने ट्वीट किया, ‘हम ओडिशा में दो रूसी नागरिकों की मौत में भारतीय अधिकारियों की ओर से जांच के प्रयासों की सराहना करते हैं. इस बीच, कुछ हरक्यूल पोयरोट प्रेमियों के लिए यह सीखना उपयोगी होगा कि रूस में दाह संस्कार उतना ही प्रथागत है जितना कि दफनाना. आलस्य सभी बुराई की जड़ है.” अलीपोव की प्रतिक्रिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के ट्वीट के बाद आई, “दो ईसाइयों को दफनाया नहीं गया! क्यों? हरक्यूल पोयरोट का कहना है कि जले हुए शरीर कोई कहानी नहीं बताते हैं.” रूसी नागरिक पावेल एंटोव की 24 दिसंबर को एक होटल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद मौत हो गई थी. इससे पहले व्लादिमीर बिडेनोव की मौत की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर जानकारी देते हुए ओडिशा पुलिस ने बताया था कि उनकी मौत “दिल का दौरा पड़ने” से हुई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital