Bharat Express DD Free Dish

ओडिशा: कई बार दुष्कर्म की शिकार महिला ने अदालत में आत्मदाह की कोशिश की

ओडिशा के गंजाम जिले में कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म का शिकार हुई 30 वर्षीय महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए शुक्रवार को एक अदालत परिसर में आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन एक सतर्क अधिकारी ने उसे बचा लिया. पुलिस ने बताया कि घटना बरहमपुर में उप-मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) की अदालत में हुई. पुलिस ने बताया कि महिला ने जैसे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रश्मि रंजन दास ने उसे ऐसा करने से रोककर बचा लिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read