Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली: टिकट डाउनग्रेड होने पर विमान यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

Edited by Nitish Pandey

दिल्ली: एयरलाइंस के टिकट डाउनग्रेड करने पर यात्रियों को मिलेगा मुआवजा – नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) उन यात्रियों को मुआवजा देने के नियम जारी करेगा, जिनके यात्रा टिकट को एयरलाइंस द्वारा उनके मर्जी के बिना डाउनग्रेड किया गया है. यात्रियों को जारी किए गए टिकटों को उनकी मर्जी के बिना डाउनग्रेड करने को लेकर बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. डीजीसीए नागर विमानन आवश्यकता (सीएआर) में संशोधन की तैयारी कर रहा है, जो खासतौर से बोर्डिंग से इनकार करने, उड़ानों को रद्द करने और उड़ानों में देरी के कारण एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित है. इसमें टिकट को डाउनग्रेड किए जाने के संबंध में यात्रियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रावधान किए जाएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read