पटना: फरार IPS आदित्य कुमार के खिलाफ कसा शिकंजा…पटना, मेरठ और गाजियाबाद में रेड – बिहार से फरार IPS अधिकारी आदित्य कुमार के कई ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई की छापेमारी जारी है. निलबिंत आईपीएस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. जिसके तहत आदित्य कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बुधवार को पटना के दानापुर के शगुना मोड़ के फ्लैट, उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम के फ्लैट और मेरठ के घर को खंगाला गया. निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ एसवीयू ने 1.37 करोड़ से अधिक की काली कमाई के मामले में एफआईआर दर्ज की है. एसवीयू ने आदित्य कुमार के खिलाफ केस नंबर 16/2022 दर्ज किया है. धारा 13(1)(b), 13(2), 120(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आदित्य कुमार जब गया के एसएसपी थे तब उन पर शराब मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था.
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…