Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुजरात को बदनाम करने वालों को नहीं मिलनी चाहिए राज्य में जगह: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उन लोगों से सावधान रहने की अपील की, जो गुजरात को बदनाम करते हैं और कहा कि ऐसे लोगों को राज्य में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए. अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर वलसाड जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि गुजराती लोगों ने कभी किसी को ठेस नहीं पहुंचाई है और गुजरात आने वालों को अपनाया है. प्रधानमंत्री ने कहा, उन लोगों से सावधान रहें, जो गुजरात को बदनाम करना चाहते हैं और हमारे खिलाफ बोल रहे हैं. वे गुजरात और गुजराती को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. वे विदेशों में भी हमारे राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital