Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू के यादवेंद्र कॉलोनी के घर पर सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों को आज सुबह हटाया गया

पंजाब के पटियाला में नवजोत सिंह सिद्धू के यादवेंद्र कॉलोनी के घर पर सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों को आज सुबह हटा दिया गया और इन चारों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए. नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब सरकार से जेड सिक्योरिटी मिली हुई है. लेकिन उनके जेल में होने की वजह से उनकी ये जेड सिक्योरिटी उन्हें तब वापस मिलेगी जब वो जेल से रिहा होंगे. लेकिन अमृतसर और पटियाला में सिद्धू के घर के बाहर 4-4 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए लगाए गए थे. पटियाला के घर से तो चारों पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया है लेकिन अमृतसर में सिद्धू के घर के बाहर सुरक्षा के लिए लगाए गए 4 पुलिसकर्मी अभी भी मौजूद है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital