Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

2036 Olympics की मेजबानी के लिए तैयार, अनुराग ठाकुर ने कहा- भारत ठोकेगा दावा

2036 Olympics की मेजबानी के लिए तैयार, अनुराग ठाकुर ने कहा- भारत ठोकेगा दावा – क्या भारत 2036 में होने वाले ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है. लगता तो ऐसा ही है. क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो खेल मंत्री अनुराग ठाकुर टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में ये नहीं कहते कि भारत 2036 ओलिंपिक्स की मेजबानी के लिए बोली लगाने को तैयार है. उन्होंने कहा कि भारत सितंबर 2023 में इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के आगे अपना रोडमैड रखेगा. बता दें कि अगले साल सितंबर में मुंबई में IOC का सेशन होने वाला है, जहां मेजबानी को लेकर भारत अपना फुलप्रूफ प्लान रख सकता है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार मेजबानी को लेकर बोली लगाने के लिए भारतीय ओलिंपिक संघ की पूरी मदद करेगा. गुजरात का अहमदाबाद ओलिंपिक खेलों का मेजबान शहर होगा. ठाकुर ने कहा कि भारत के पास 1982 के एशियन गेम्स और 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अनुभव है. और अब इस कड़ी में 2036 के समर ओलिंपिक्स का नाम जुड़ सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital