Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका में बस हादसे में सात बच्चे घायल

Edited by Nitish Pandey

अमेरिका के न्यूयॉर्क के उपनगरीय इलाके में एक स्कूल बस के बेकाबू होकर सड़क से उतरने और दो खड़ी कारों से टकराने की घटना में कम से कम सात बच्चे घायल हो गए. कारों से टकराने के बाद बस एक घर में घुस गई. रामापो पुलिस विभाग ने बयान जारी कर बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे न्यू रॉकलैंड काउंटी के न्यू हेम्प्स्टेड में हुई. पुलिस ने बताया कि 21 बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक झटके से सड़क से उतर गई और अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराते हुए उसने वहां खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी. इसके बाद यह एक घर में घुस गई. कारें पार्किंग में खाली खड़ी थीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital