Bharat Express DD Free Dish

प्रयागराज के बाहुबली और पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन बसपा में शामिल हुई

प्रयागराज के बाहुबली और पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन बसपा में शामिल हो गई हैं. बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज और पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने शाइस्ता परवीन को पार्टी ज्वाइन कराई. उन्होंने मंच से बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बसपा में शामिल होने की घोषणा की. शाइस्ता परवीन को बुके और पार्टी का झंडा देकर पार्टी में शामिल कराया गया. अतीक अहमद के बेटे अहजम अहमद ने भी बीएसपी की सदस्यता ली.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read