Bharat Express DD Free Dish

श्रद्धा मर्डर केसः पहले भी मारने की कोशिश कर चुका था आफताब

श्रद्धा मर्डर केसः पहले भी मारने की कोशिश कर चुका था आफताब – सूत्रों के मुताबिक आफताब पहले भी श्रद्धा की जान लेने की कोशिश कर चुका था. 23 नवंबर साल 2020 को मुंबई में नालासोपारा पुलिस स्टेशन में श्रद्धा ने शिकायत दर्ज करवाई थी. श्रद्धा ने अपने दोस्तों को भी इस मारपीट के बारे में बताया था. पुलिस ने जब आफताब को थाने बुलाया तो उसने खुदकुशी की धमकी का नाटक कर श्रद्धा से शिकायत वापस करवा दी थी. दिल्ली पुलिस इस एंगल पर भी जांच में जुटी है. पुलिस आफताब के पुराने मिसकंडक्ट की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read