Bharat Express DD Free Dish

श्रद्धा मर्डर केसः 2 दोस्तों के बयान दर्ज

श्रद्धा मर्डर केस में सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा और आफताब के 2 दोस्तों के बयान दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में दर्ज कराए हैं. सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज किया गया है. दोनों ने बताया था कि आफताब श्रद्धा को मारता पीटता था और जान से मारने की धमकी भी दिया करता था.

साथ ही जो जबड़ा बरामद हुआ है उसमें कुछ बाल मिले हैं. ये बाल महिला के बताए जा रहे हैं और डीएनए जांच के लिए भेजे गए हैं. श्रद्धा और आफताब का एक कॉमन फ्रेंड जो बेंगलुरू में है दिल्ली पुलिस उससे संपर्क साधने की कोशिश कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read