Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

श्रद्धा मर्डर केसः आरोपी के पिता से भी हुई पूछताछ

श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब के पिता से भी पूछताछ की थी. उसके पिता से इस बारे में पूछताछ की गई थी कि क्या आफताब कोई ड्रग्स लेता था. आफताब की गिरफ्तारी के बाद उनको दिल्ली बुलाया गया था. आरोपी को उसके पिता से भी मिलवाया गया था. आफताब के घर से पुलिस ने एक साइट प्लान (नक्शा) भी रिकवर किया, आफताब ने जहां-जहां श्रद्धा के शव के टुकड़े ठिकाने लगाए उन जगहों के बारे में घर के अंदर एक कच्चा नक्शा भी तैयार करके रखा था जिससे आगे सर्च में मदद मिल सकती है. पुलिस का कहना है कि इससे श्रद्धा के केस में इन्वेस्टिगेशन और सर्च में मदद मिल सकती है. श्रद्धा का जबड़ा बीती 20 नवंबर को जंगल से आफताब निशानदेही पर ही रिकवर किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital