Bharat Express DD Free Dish

श्रद्धा हत्याकांड: वशिष्ठ गुफा से श्रद्धा ने आखिरी रील बनाकर सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट

दिल्ली पहुंचने से कुछ दिन पहले यानि 4 मई को श्रद्धा आफताब के साथ उत्तराखंड में शिवपुरी के पास वशिष्ठ गुफा गई थी. ये गुफा गंगा नदी के किनारे हैं और यहीं से श्रद्धा ने आखिरी रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. श्रद्धा ने इस रील में लिखा है कि 1500 किलोमीटर घूमने के बाद उसने ये तय किया था कि वो दिन के आखिरी में इस खूबसूरत जगह पर सनसेट देखने जाएगी. इससे बाद 11 मई को उसने एक अपनी फोटो पोस्ट की जो एक कैफे के अंदर की है जिसमें उसने ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर करने की बात लिखी है. सूत्रों के मुताबिक ये कैफे हिमाचल प्रदेश में है. पुलिस जांच के लिए इन लोकेशन्स पर जाकर भी जांच कर सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read