Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ब्राजील में पसरा सन्नाटा

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ब्राजील में पसरा सन्नाटा – ब्राजील के विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के हाथों हार के बाद फुटबॉल के दीवाने इस देश में सन्नाटा पसर गया.नेमार ने जब अतिरिक्त समय में गोल किया तो साओ पाउलो से लेकर रियो डी जनेरियो तक लोग जश्न में डूब गए, लेकिन उनकी खुशी कुछ मिनट तक की बनी रही क्योंकि क्रोएशिया ने बराबरी का गोल करने के बाद पेनल्टी शूटआउट में ब्राजील को हराकर बाहर कर दिया.साओ पाउलो के एक बार में बैठकर मैच देख रहे 34 वर्षीय इंजीनियर सर्जियो फारिया ने कहा कि जब पेनल्टी शूटआउट शुरू हुआ तो वह शांत चित्त होकर बैठे थे क्योंकि उन्हें विश्वास था कि सेमीफाइनल मुकाबला ब्राज़ील और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा.उन्होंने कहा, यह अजीब तरह का अहसास है. क्रोएशिया ने गोल किए लेकिन ब्राजील ने कई मौके गंवाए. ब्राजील का विश्व कप से बाहर होने का यह सबसे अजीबोगरीब मामला है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital