Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सोनीपतः शराब पीने के बाद चार ग्रामीणों की मौत

सोनीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है. सोनीपत में शराब पीने के बाद चार ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई और फिर मौत हो गई. गांव शामड़ी में देर रात चार ग्रामीणों ने एक साथ शराब पी थी. तीन की पहचान गांव शामड़ी निवासी सुरेंद्र, सुनील, अजय के रूप में हुई जबकि चौथा व्यक्ति अनिल उनका रिश्तेदार गांव बुढ़शाम का बताया जा रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में कच्ची शराब पीने का मामला सामने आया है. दो ग्रामीणों ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया तो एक ग्रामीण की मौत पानीपत में हो गई. सोनीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital