Bharat Express DD Free Dish

सोनीपत: मुरथल रोड पर एक पीजी में मिला युवती का शव, शरीर पर चोट के निशान

सोनीपत: मुरथल रोड पर एक पीजी में मिला युवती का शव, शरीर पर चोट के निशान – हरियाणा के सोनीपत के मुरथल रोड पर स्थित एक पीजी में युवती की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार युवती रविवार देर रात अपने दोस्त के साथ पीजी में आई थी. युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और युवती की पहचान करने में जुट गई है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है. सोनीपत पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वहीं, युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है. युवती कहां की रहने वाली है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read