Bharat Express DD Free Dish

श्रीलंकाई नौसेना ने 24 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Edited by Nitish Pandey

श्रीलंकाई नौसेना ने देश के क्षेत्रीय जल में कथित रूप से मछलियां पकड़ने को लेकर 24 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी पांच नौकाओं को जब्त कर लिया है. एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई. बयान में बताया गया कि उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में करैनगर के तट पर नौसेना और श्रीलंका तटरक्षक बल के एक संयुक्त अभियान के दौरान सोमवार शाम मछुआरों को गिरफ्तार किया गया. नौसेना ने बताया कि बाद में उन्हें कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read