Bharat Express DD Free Dish

कानपुर में मिला अजीबो-गरीब सफेद हिमालयन गिद्ध, 5-5 फीट के हैं पंख; किया गया पुलिस के हवाले

कानपुर में मिला एक गिद्ध चर्चा का विषय बन गया है. जब बड़ी ईदगाह के कब्रिस्तान में कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया. यह एक विलुप्त हो चुका गिद्ध बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि देखने से यह गिद्ध काफी बड़ा है, जो हिमालय की 13 हजार फीट की ऊंचाई पर पाया जाता रहा है. अब संभवतः यह गिद्ध विलुप्त प्राय हो चुका है. कानपुर में मिले गिद्ध के पंख पांच-पांच फीट के बताए जा रहे हैं. दरअसल देश में गिद्ध विलुप्त श्रेणी में आ गए हैं. सरकार इनके संरक्षण के लिए कई योजनाएं भी चला रही है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के कानपुर में मिले गिद्ध की खबर काफी अहम है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read