Bharat Express DD Free Dish

सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना के मैनेजर को पटियाला हाउस कोर्ट ने दी जमानत, मकोका के केस में पहली बेल

Edited by Nitish Pandey

महाठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉल के मैनेजर JOEl को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके के साथ जमानत दी. सुकेश मामले की मुख्य FIR मकोका के केस में जमानत मिली है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मैनेजर को गिरफ्तार किया था और वो 14 महीने से तिहाड़ जेल में बंद था. मैनेजर पर हवाला के जरिए सुकेश के पैसे इकट्ठा करने के आरोप लगे थे जमानत का आदेश 21 नवंबर का है, लेकिन आदेश की कॉपी अब सामने आई है. मकोका के मामले में यह पहली जमानत है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read