Bharat Express DD Free Dish

केंद्र ने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई की सशस्त्र वीआईपी सुरक्षा को बढ़ाकर जेड श्रेणी किया

केंद्र ने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई की सशस्त्र वीआईपी सुरक्षा को बढ़ाकर जेड श्रेणी का कर दिया है. जेड श्रेणी सुरक्षा घेरे के तहत लगभग 30 कमांडो की एक टीम सुरक्षा-प्राप्त व्यक्ति के साथ चौबीस घंटे तैनात रहती है. सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तमिलनाडु प्रमुख के सुरक्षा घेरे को एक्स श्रेणी से बढ़ाकर जेड श्रेणी करने की बात कही गई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read