Bharat Express DD Free Dish

केंद्र सरकार ने IRCTC में पांच प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिए आज को बिक्री पेशकश शुरू कर दी

केंद्र सरकार ने आईआरसीटीसी में पांच प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिए आज गुरुवार को बिक्री पेशकश (ओएफएस) शुरू कर दी. ओएफएस शुरू होने के बाद आईआरसीटीसी के शेयर शुरुआती कारोबार में पांच प्रतिशत से अधिक टूट गए. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में सरकार की पांच फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश के लिए 680 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य रखा गया है. यह पेशकश गुरुवार को संस्थागत निवेशकों के लिए शुरू हुई. खुदरा निवेशकों के लिए ओएफएस शुक्रवार को खुलेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read