Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में सिर तन से जुदा की धमकी, सेवानिवृत्त जवान लापता

देश की राजधानी दिल्ली में सर तन से जुदा की धमकी देने का मामला सामने आया है. दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में सेना से सेवानिवृत्त जवान के परिवार वालों को  व्हाट्सएप पर सिर तन से जुदा करने की धमकी मिली है. सेवानिवृत्त जवान सोमवार से अपने घर से लापता है. 7 नवम्बर को प्रेम नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई थी. पीड़ित का अभी तक दिल्ली पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. धमकी देने वाले ने खुद को PFI से जुड़ा बताया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read